झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडोल में एक महिला को खेत में घास काटते समय लिफाफे में छुपाकर रखी चरस मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना झंडूता को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर चरस के लिफाफे को कब्जे में लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बडोल देवी के जमली गांव की एक महिला को अपने खेत में घास काटते समय एक लिफाफा मिला जो किसी नामालूम व्यक्ति ने खेत में छुपाकर रखा था।
स्थानीय लोगों ने जब उसे खोलकर देखा तो यह पदार्थ चरस लग रही थी। पुलिस ने 176 ग्राम चरस को अपने कब्जे में लेकर नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।