फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की चंडीगढ़ अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाने के तहत सड़क हादसे में नघ्यार पंचायत के भगतपुर का धर्मवीर हादसे के पांच दिन बाद अपनी जिंदगी की जंग हार गया। वहीं इस घटना से मृतक का पूरा परिवार सदमे में है। उल्लेखनीय है कि भगतपुर गांव का धर्मवीर पुत्र कमलदेव 29 फरवरी को अपने घर जाते समय अपने घर से कुछ ही दूरी पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे बड़सर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर की नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे चंडीगढ़ इलाज के लिए भर्ती करवाया था। दुर्घटना के बाद ही धर्मवीर कोमा में चला गया था। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। बुधवार सुबह चार बजे धर्मवीर ने मौत को गले लगा लिया। अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात वीरवार सुबह उसका शव पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

बताते चलें कि धर्मवीर ने अपनी जमा दो तक पढ़ाई करने के पश्चात जनवरी माह में ऊना में हुई सेना की भर्ती में शारीरिक परीक्षा पास कर ली थी। अब मात्र अप्रैल में लिखित परीक्षा में बैठ कर देश की सरहदों पर देश की सेवा कर अपने माता कीर्ति और पिता कमलदेव का सहारा बनता लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। धर्मवीर अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।
धर्मवीर के आकस्मिक निधन पर पूर्व सहकारिता मंत्री रिखीराम कौंडल, विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व विधायक वीरू राम किशोर, पंचायत प्रधान सुशील कुमार, पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार, उपप्रधान राजेश कुमार, नगर पंचायत तलाई के अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल सहित अन्य ने शोक जताकर शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें