फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को जहर की गोलियां देकर मारने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। गत रोज पहले जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि उनके बेटे को उसकी पत्नी के मायके वालों ने कुछ जहरीली गोलियां देकर मार डाला है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 306 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत धौण कोठी का एक युवक अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान चल रहा था। उसका उसकी पत्नी के साथ कोर्ट में केस चला हुआ था जिसकी सोमवार को सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान मृतक की पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया था और अपने माता-पिता के साथ रहने की बात कही थी। इसके बाद युवक इतना परेशान हो गया कि उसने एसडीएम कोर्ट रूम से बाहर आते ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उसकी आईजीएमसी में मौत हो गई।
इस पूरी घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनके बेटे को जहरीली गोलियां धोखे के साथ देकर मारा गया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद सदर पुलिस ने इस संबंध में भादंसं की धारा 306 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई अमल में ला रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होंगे कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें