फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पंचायतों के जंगलों में फिर शुरू हुआ अवैध कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों के जंगलों में अवैध कटान किया जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हैं। इससे पहले भी श्रीनयना देवी वन रेंज में करीब 25 हजार खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे गए थे। इसकी विजिलेंस जांच आज भी जारी है। वहीं, अब फिर से हो रहा कटान वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा नहीं कि विभाग को इसकी भनक नहीं है। सूचना होने के बावजूद विभाग अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों के जंगल एक बार फिर खैर तस्करों के निशाने पर हैं। इन दिनों ग्राम पंचायत मैहथी, कल्लर, छड़ोल और कचौली के जंगलों में खैरों के पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर चला है। खैर तस्कर रात के अंधेरे में अवैध कटान को अंजाम दे रहे है। इन जंगलों में इन दिनों ठेकेदार खैर कटान कर रहे हैं। इसकी आड़ में वन काटू खैरों के अवैध कटान को भी धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं। हैरत की बात है कि इसके बावजूद इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नयना देवी फॉरेस्ट रेंज में सलोआ, भाखड़ा, बडोह, कोट और बस्सी वन बीटों में करीब 25 हजार खैर के पेड़ों का अवैध कटान हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उपरोक्त पंचायतों में इससे भी बड़ा अवैध कटान हुआ है। अगर विभाग इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करता है तो इसमें कई बड़े खुलासे होंगे। इसके बारे में वन विभगा के डीएफओ सरोज भाई पटेल ने बताया कि अगर अवैध कटान हुआ है तो विभाग इसकी जांच करेगा। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें