फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के साथ लगते बामटा चौक पर नाके के दौरान पुलिस ने स्कूटर सवार दो युवकों के पास से 5.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चिट्टा और स्कूटर अपने कब्जे में ले लिए हैं। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने बामटा चौक पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान आईटीआई बिलासपुर की ओर से एक स्कूटर आया जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को सामने देख कर युवक घबरा गए।
पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस को उक्त लोगों के पास से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटर चला रहे प्रवीण शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा और दूसरे युवक अफरीदी पुत्र इब्राहिम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर 5.95 ग्राम चिट्टा कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए हैं और कहां लेकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें