फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को नशा मुक्त करने का होगा प्रयास: दिवाकर शर्मा

विज्ञापन
श्री नयना देवी में माँ के दर्शन करने के बाद एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा और अन्य पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
नयना देवी जी(बिलासपुर)। बिलासपुर के एसपी दिवाकर शर्मा ने मंगलवार को माता श्री नयना देवी के मंदिर पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की और मंदिर न्यास के अधिकारियों ने उन्हें देवी की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बड़ी तेजी से फैल रहा है और जिला बिलासपुर भी इससे अछूता नहीं है। वह आज पंजाब सीमा के साथ सटे थाना कोट का दौरा करेंगे और पुलिसकर्मियों को पंजाब और हिमाचल सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि जो नशे का कारोबार पंजाब से हिमाचल में चल रहा है उस पर पूरी तरह से लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद उन्हें मिला है तो वह लोगों के कल्याण में आम लोगों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। हमारे युवाओं को जानलेवा नशे से बचाने का प्रयास होगा।
जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने इस दौरान माता श्री नयना देवी जी मंदिर का दौरा भी किया और कहा कि माता श्री नयना देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखना, कानून व्यवस्था बनाए रखना यह पुलिस का जिम्मा है। वह श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नवरात्रों के दौरान और आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कृतसंकल्प रहेंगे। इस मौके पर डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा, चौकी प्रभारी नीलम शर्मा, होमगार्ड के इंचार्ज मंगत कुमार और पुजारी ललित मोहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें