शाहतलाई। तलाई थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी को लेकर कुठेड़ा के एक व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज का मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव कुठेड़ा के निवासी रतन लाल ने पुलिस थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पड़ोसियों ने उसके मवेशीखाने को जाने वाला रास्ता रोक दिया है। जो उन का बुजुर्गी रास्ता है।
रतन लाल ने बताया कि जब उनको रास्ता रोकने के बारे में पूछा गया तो जितेंद्र कुमार, उसकी पत्नी व ओमप्रकाश ने उस के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने उपरोक्त तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,506 व 34 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।