फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ कर रहे हैं कड़ी कार्रवाई : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। भारत को विकसित देश बनाने के लिए हिंसा मुक्त-नशा मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए भ्रष्टाचार नियंत्रण संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह बात संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने डीएसपी बिलासपुर हेडक्वार्टर संजय शर्मा के साथ मुलाकात के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ लीगल सैल के राष्ट्रीय सचिव शौकत अली, प्रदेश उपप्रधान श्याम लाल, एचपी स्टूडेंट सैल के प्रधान निसार अहमद, आईटी सैल प्रभारी शाहिल कुमार मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने डीएसपी बिलासपुर हेडक्वार्टर संजय शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान ने बताया कि संस्था पुलिस के सहयोग से नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और संस्था की ओर से नशे के सौदागरों की पुख्ता जानकारी दी जा रही है तथा पुलिस भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज को नशा मुक्त करने में सहयोग दे रही है जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था अब पुलिस के सहयोग से नशे, मातृशक्ति और बेटियों पर हो रहे अत्याचार और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए प्रदेश के जिला, उपमंडल व पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान में जो पुलिस या अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहयोग करेंगे उन्हें संस्था सम्मानित भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें