शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत बरठीं बाजार में बसों की समयसारिणी को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार विनित कुमार जो निजी बस का परिचालक है ने शिकायत में बताया कि शनिवार करीब 5.25 बजे शाम को बस लेकर मंडी से मैहरे जा रहे थे। जब बस बरठीं बाजार पहुंची तो दूसरी निजी बस के चालक व परिचालक अर्जुन परमार व अंकुश चंदेल ने बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद जब बस सरगल चौक पहुंची तो अंकुश और अर्जुन ने विनित के साथ मारपीट की।
विनित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि दो बसों के चालक व परिचालक में बस की समयसारिणी को लेकर हाथापाई होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।