फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट और गालीगलौज करने पर बरमाणा थाने में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने में चमलोग गांव की एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके घर में घुस कर एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और गालीगलौज की। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाने के अंतर्गत गत रात्रि सुनीता देवी पत्नी संजीव कुमार गांव चमलोग ने अपना बयान पुलिस के पास दिया। उसने कहा कि शुक्रवार रात को जब यह अपनी रसोई में खाना बना रही थी तभी अनिल कुमार पुत्र सुभाष चंद गांव चमलोग और इसका पिता सुभाष चंद उनके आंगन में आए और गालीगलौज करने लगे। तभी दोनों ने पीड़िता को बालों से पकड़ कर इसके पति को थप्पड़ मारे और फिर इन्हें कमरे में बाहर से कुंडा लगाकर बंद कर दिया। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी कह रहे थे कि अंदर ही दोनों को जला देंगे।
सुनीता देवी के बयान पर पुलिस ने बरमाणा थाने में भादंसं की धारा 451, 504, 506, 342, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें