फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल के गांव टिकरी में एचआरटीसी के चालक के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल के मदन लाल गांव टिकरी जिला बिलासपुर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया है कि वह एचआरटीसी सब डिपो घुमारवीं में बतौर चालक कार्य करता है लेकिन जब वह रूट पर घुमारवीं से लदरौर के लिए चला इसी दौरान डुंगाण नाम की जगह पर पहुंचा तो सामने से एक ट्रक आया जिसमें बजरी भरी हुई थी।
जब मैंने ट्रक चालक को ट्रक को साइड करने की बात की तभी ट्रक में बैठा एक व्यक्ति मेरे पास आया और गालीगलौज करने लगा। उसने कहा कि मेरे लेंटर डालने की बजरी है जिसके बाद वह चालक से उलझ गया। इसके बाद उपरोक्त व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मेरी स्वेटर, वर्दी की कमीज फाड़ दी। इस पर परिचालक और स्थानीय लोगों ने उस व्यक्ति से मुझे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया तथा में अपने सरकारी रूट पर भी नहीं जा सका।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस थाना भराड़ी ने भादंसं की धारा 353 और 332 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें