घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा घुमारवीं थाने में शिकायत पत्र दिया है कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को इसके साथ पढ़ने वाला छात्र (सहपाठी) तंग करता है। इसके आधार पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घुमारवीं थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़का फोन पर गंदी-गंदी गालियां देता है तथा शादी के लिए दबाव बनाता है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि यह छात्र उसे जबरदस्ती उठा के ले जाने की बात करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है। लड़का अकसर लड़की को स्कूल आते और जाते समय तंग करता रहता है तथा मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता रहता है।
घुमारवीं थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं 354 डी व 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है तथा छानबीन की जा रही हैं। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामला दर्ज कर दिया गया है तथा गहन छानबीन की जा रही हैं ।