बिलासपुर के किसान भवन मे बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम विनय कुमार और अन्य अधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मंगलवार को बिलासपुर जिले की खड्डों में खनन के लिए मंजूरी दी गई। इसी कड़ी में 9 स्थानों को नीलामी के लिए चिह्न्ति किया गया था जिसमें तीन स्थानों की नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। नीलामी में सरकार को कुल 54.78 लाख रुपये की आय हुई है। नीलामी का कार्य एडीएम बिलासपुर विनय धीमान की अध्यक्षता में हुआ जिसमें जिलेभर से बोलीदाताओं ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि खनन के लिए जिले में करीब 9 साइटों की मंजूरी दी गई थी लेकिन मंगलवार को तीन स्थानों की नीलामी हो सकी। इसके बाद ढलोह क्वारी नंबर 6 की नीलामी 20 लाख रुपये में हुई। जबकि ढलोह क्वारी नंबर सात की नीलामी 22.72 लाख में हुई है। इसके अलावा संडयार क्वारी नंबर 6 की नीलामी 12.6 लाख रुपये में हुई है। इस तीनों स्थानों की नीलामी में सरकार को 56.78 लाख रुपये की आय हुई है। जबकि शेष साइटों की नीलामी नहीं हो पाई क्योंकि कई स्थानों पर वन विभाग से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। जबकि कई स्थानों पर अन्य दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि शेष बचे स्थानों की नीलामी आने वाले समय में होगी। नीलामी के मौके पर जिले के विभिन्न स्थानों के बोलीदाता मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके पर एडीएम विनय धीमान, सहायक भू-वैज्ञानिक सुरेश भारद्वाज, माइनिंग अधिकारी बिंदिया रानी, उद्योग विभाग की जीएम प्रोमिला भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नीलामी का कार्यक्रम बिलासपुर के किसान भवन में आयोजित किया गया जो दोपहर बाद तक चला।
.