फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक पोस्ट जामली दे रही है हादसों को न्योता

विज्ञापन
जामली में कृषि उपज समिति चेक पोस्ट का बैरियर खस्ताहालत में। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जामली के पास बनी कृषि उपज समिति बिलासपुर की चेक पोस्ट हादसों को न्योता दे रही है। यहां कर्मचारी जान पर खेल कर ड्यूटी दे रहे हैं। हालत ऐसी है कि चेक पोस्ट पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें मौके पर ड्यूटी दे रहे लोगों को जानमाल का भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जामली चेक पोस्ट का डंगा जहां धंस रहा है वहीं चेक पोस्ट की छत भी खराब हो गई है जिससे पानी अंदर आता है। मौके पर स्टाफ को कंप्यूटर सहित अन्य सामान ढक कर रखना पड़ रहा है। वहीं अगर जमीन धंस जाने से चेक पोस्ट गिर जाती है तो वहां जान माल का भी नुकसान हो सकता है। हालांकि चेक पोस्ट साल का करोड़ों रुपये कमाने वाली है लेकिन इसके बाद भी इसका रख रखाव के लिए कोई उचित प्रबंधन नहीं है।
यह चेक पोस्ट बिलासपुर से 25 किमी आगे स्वारघाट की तरफ है। इसकी हालत दयनीय हो चुकी है। इसका निर्माण 3 साल पहले हुआ था लेकिन तीन साल में ही चेक पोस्ट बनाई गई है लेकिन तीन साल में ही चेकपोस्ट की दयनीय हालत बनी है। कुछ समय पहले भारी बरसात होने के कारण चेक पोस्ट के पास एक दीवार लगाई गई थी लेकिन वह दीवार आज के समय में गिरने की कगार पर है। जबकि दूसरी ओर जो चेक पोस्ट के अंदर बारिश का पानी आ रहा है। कर्मचारियों को छत पर तरपाल डालकर वहां पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया था लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर कृषि उपज समिति सचिव राघव सूद का कहना है कि जामली में चेक पोस्ट बनाई गई है उसकी मरम्मत कराने के लिए 500,000 का बजट का प्रावधान किया गया है। जल्दी ही इस चेक पोस्ट का काम शुरू कर दिया जाएगा जिसमें शौचालय बनाने का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें