बिलासपुर। सदर थाने के तहत जिला पुलिस की टीम ने शनिवार रात को 2:30 बजे गश्त के दौरान एक युवक को 5.7 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के एचसी सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार को रात 2:30 बजे बिलासपुर शहर में गश्त पर थे। उन्हें बिलासपुर मेन मार्केट के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक से आधी रात को शहर में घूमने का कारण पूछा लेकिन वो कुछ नहीं बोल पाया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से 5.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
युवक की पहचान बिलासपुर मेन मार्केट के अफरीदी पुत्र अब्राहम मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को चिट्टे के साथ हिरासत में ले लिया है। वहीं सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है वहीं केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।