फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में मारपीट और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दी है। वहीं मामले में आरोपी व्यक्तियों से पुलिस इस संदर्भ में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जमथल गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि जब वह जमथल डीएवी स्कूल के पास से अपने कार्य के लिए जा रही थी तो कुछ लोग आए और उससे लड़ाई झगड़ा करने लगे।
वहीं आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसके कारण वो आहत हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भादंसं की धारा 341, 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में धार-टटोह पंचायत के मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। कहा कि वो अपने कार्य से कहीं जा रहा था कि तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस संदर्भ में भादंसं की धारा 341,323 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें