फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी में 1.23 क्विंटल भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
कोट थाना के तहत झीड़ियां पुल पर बरामद भुक्की की खेप। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। श्री नयना देवी पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध नशा तस्करों पर शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 क्विंटल 23 किलोग्राम चूरा -पोस्त के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोट में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नयना देवी पुलिस ने पंजाब-हिमाचल के बार्डर पर बैहल दी टोबा सड़क पर झीड़ियां पुल के पास दो ट्रकों से सेब की खाली पेटियों से एक क्विंटल तेईस किलो आठ सौ ग्राम भुक्की पकड़ी है। पुलिस ने भुक्की के साथ आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपू (31) पुत्र सीता राम गांव चरेवाल डाकघर व तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम जब बैहल टोबा सड़क की गश्त पर थी तो झीड़ियां पुल पर दो ट्रक आमने-सामने खड़े थे और एक अन्य कार भी वहां खड़ी थी। एसआईयू टीम को देखते ही कार सवार कार नंबर पीबी11 बी एक्स 2500 लेकर भाग गया। जबकि टीम ने ट्रक चालक हरदीप सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि दूसरे ट्रक में बैठा व्यक्ति मनजीत सिंह (35) गांव बुंगा साहब (कीरतपुर) जोकि दोनों ट्रकों का मालिक बताया जा रहा है ट्रक की खिड़की से कूदकर भाग गया। टीम ने जब ट्रकों की तलाशी ली तो सेब की पेटियों में भुक्की भरी हुई थी। दोनों ट्रकों की तलाशी लेने पर 12 पेटियों में भुक्की बरामद हुईं। पीबी13 एडब्ल्यू 9889 ट्रक से 2 पेटियां तथा 10 पेटियां दूसरे ट्रक नंबर पीबी11 सीबी 4525 से बरामद की है। पुलिस ने दोनों ट्रकों से 1 क्विंटल 23 किलो आठ सौ ग्राम भुक्की बरामद की गई है।
डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने कहा कि इस मामले के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस थाना कोट में आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की प्राथमिकता के आधार पर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा और पुलिस का नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें