फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्याणा के हबानी जंगल के नाले में मिला तेंदुए का शव

विज्ञापन
तल्याणा के हवानी जंगल के नाले में मिला तेंदुए के शव की जांच करते हुए अधिकारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली तल्याणा पंचायत के हबानी गांव में एक नाले में एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार वन विभाग के गार्ड सुरजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पंचायत प्रधान का फोन आया कि हबानी जंगल के नाले में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद इस संबंध में घुमारवीं पुलिस को भी सूचित किया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। कुठेड़ा पशु चिकित्सालय में पोस्ट मार्टम करवाया गया। डॉ. विपन रंगड़ा ने बताया कि शावक की उम्र करीब लगभग 11 से 12 साल की है। तेंदुए के शरीर में किसी प्रकार का कोई चोट या गोली का निशान नहीं था। कहा कि अभी रिपोर्ट आने के बाद ही शावक के मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें