फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचली महिला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा में एक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने अपने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला सड़क में गिर गई और ट्रक उस पर चढ़ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की दी है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच शिमला मंडी पर बरमाणा सलापड़ के पास ट्रक नंबर एचआर 56 ए 9779 ने अपने आगे चल रहे मोटरसाइकिल नंबर एमएच 34एस 5861 को पीछे से टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठी हुई महिला चंपा देवी पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव सोलग डाकघर डोबा तहसील सदर जिला बिलासपुर उम्र 55 साल गाड़ी की चपेट में गई। इससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा मोटरसाइकिल अनिल कुमार पुत्र गोपाल गांव व डाकघर बरमाणा तहसील सदर जिला बिलासपुर उम्र 30 साल को चोटें आई हैं जिसे जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
इधर, बरमाणा पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि बरमाणा थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार करके ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें