फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाड़ पंचायत प्रधान, सचिव पर आईआरडीपी चयन में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विकासखंड की ग्राम पंचायत हटवाड़ के करीब 2 दर्जन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर एसडीम घुमारवीं शशिपाल शर्मा से मिले। ग्रामीणों ने हटवाड़ पंचायत प्रधान व सचिव के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि इन्होंने आईआरडीपी चयन में जमकर धांधली की है जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण रीता देवी, विमला देवी, निर्मला देवी, किरण देवी, सुनीता कुमारी, आशा कुमारी, कांता देवी, ज्ञानी देवी, शीतला कुमारी, सुभाष कुमार, विद्यासागर, सोमनाथ, सुरेश कुमार, देशराज, बलवीर सिंह सहित करीब दो दर्जन महिला व पुरुषों ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान हटवाड़ व सचिव द्वारा आईआरडीपी चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए आईआरडीपी में उनका चयन किया गया। जबकि इस बारे में लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया है।
ग्राम पंचायत हटवाड़ प्रधान प्रोमिला देवी ने बताया कि जिन परिवारों का आईआरडीपी में चयन हुआ है उसमें कोई धांधली नहीं बरती गई है तथा पूर्ण पारदर्शिता के चलते इन परिवारों का चयन हुआ है। कहा कि राजनीतिक रंजिश के चलते बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें