फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बतिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली कोटधार की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक निवासी राकेश कुमार 35 ने मंगलवार शाम को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार स्थानीय किसी प्राइवेट स्कूल बस पर बतौर चालक नौकरी करता था। मंगलवार शाम को स्कूल बस से बच्चों को उनके घर छोड़ कर अपने घर वापस आ गया था।
विज्ञापन

घर में सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन राकेश कुमार अपने कमरे में गया जहां पर उसने किसी वस्तु का सेवन कर लिया। जब राकेश अपने कमरे से वापस नहीं आया तो उसके परिजन उसे देखने के लिए गए तो वह बेसुध पड़ा था। परिजनों ने स्थिति को भांपते हुए राकेश को सिविल अस्पताल बड़सर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने राकेश को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान राकेश कुमार मौत से हार गया।
इस बीच पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एक पुलिस दल सिविल अस्पताल में पहुंच गया तथा मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा जहर खाने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें