फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी के सिर पर दे मारा सीमेंट का ब्लॉक,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। जिला के बरमाणा थाना के गसौड़ गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर सीमेंट का ब्लॉक मार दिया, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का बिलासपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को माया देवी पत्नी नंदलाल गांव खतेहड़ डाकघर बरमाणा तहसील सदर जिला बिलासपुर ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी लड़की रूप कुमारी की शादी वर्ष 2014 में सुरेंद्र कुमार गांव कठपुर डाकघर गसौड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से उनका दामाद सुरेंद्र कुमार उनकी बेटी रूप कुमारी से मारपीट करता आ रहा है।
उसकी बेटी ने महिला थाना बिलासपुर में भी लड़ाई-झगड़ा ओर मारपीट के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। उसकी बेटी रूप कुमारी एक माह से मायके में रह रही है। मंगलवार रात को बेटी को फोन आया तो फोन सुनते हुए रूप कुमारी आंगन में आकर अपनी दादी के पास जाने लगी तो लेंटर से किसी ने सीमेंट का ब्लॉक उठाकर रूप कुमारी के सिर पर फेंक दिया तथा रूप कुमारी चोट लगने से आंगन में गिर गई। वहीं आवाज होने पर वह और उसका पति नंदलाल एकदम बाहर निकले तो देखा कि उनका जवाईं सुरेंद्र कुमार लेंटर से गाली गलौज करता हुआ आया। वे रूप कुमारी को बेहोशी की हालत में उठाकर निजी गाड़ी में एसीसी अस्पताल बरमाणा ले गए। जहां पर रूप कुमारी का प्राथमिक उपचार हुआ। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला बिलासपुर लाया गया। उनका आरोप है उनके जवाईं सुरेंद्र कुमार ने लेंटर से सीमेंट ब्लॉक उठाकर रूप कुमारी के ऊपर फेंका है। शिकायत के आधार पर बरमाणा थाना में भादंसं की धारा 498 ,323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें