फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर अपने खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें : मीरा

विज्ञापन
त्यून खास में बच्चों को बैंक योजनाओं की जानकारी देते बैंक अधिकारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक घुमारवीं के प्रबंधक की ओर से ग्राम पंचायत कोठी की राजकीय उच्च पाठशाला त्यून खास में नाबार्ड की सहायता से बैंक शाखा घुमारवीं की तरफ से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक मीरा शर्मा ने बच्चों को बचत के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर अपने खाते से संबंधित जानकारी मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पैन नंबर साझा नहीं करें। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र बिलासपुर के समन्वयक राजेंद्र ठाकुर ने शिविर में बचत खाता खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, अटल पेंशन योजना, शिक्षा ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में मुख्य अध्यापक लालचंद शर्मा, अध्यापक वर्ग, पाठशाला के सभी विद्यार्थी, सहकारी सभा कोठी के सचिव, वार्ड सदस्य जगदीश ठाकुर, महिला मंडल व युवक मंडल समेत 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें