फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंकों में ताले तोड़ कर किया चोरी का नाकाम प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाने के तहत आने वाले दधोल चौक पर दो युवकों ने शुक्रवार रात को दो बैंकों में डाका डालने का नाकाम प्रयास किया। हालांकि चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे लेकिन वह स्ट्रांग रूम को खोलने में नाकाम रहे है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। जबकि दूसरे आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने बैंक के हर कोने को छाना लेकिन बैंक में स्ट्रांग रूम होने के कारण चोर नोटों तक नहीं पहुंच पाए। यह सारी वारदात यूको बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसमें साफ पता लग रहा है कि 2 युवक रात के करीब 1 बजे बैंक के ताले काटकर अंदर दाखिल हुए और बैंक के हर ड्रॉ को खंगाल कर तलाशी ली।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक स्ट्रांग रूम के पास खड़ा होकर उसे खोलने का प्रयास कर रहा है लेकिन वह स्ट्रांग रूम खोलने में नाकामयाब रहा। शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर हुई इस वारदात से हर कोई चोरों के हौसलों से हैरान है। बिना किसी डर के ये युवक करीब 40 से 45 मिनट तक बैंक के अंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर युवकों ने चौक के दूसरी ओर मौजूद कोऑपरेटिव बैंक के ताले तोड़कर भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन एक ताला तोड़ने के बाद चोर अंदर लगी लोहे की ग्रिल का ताला तोड़ने में असफल रहे। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले बैंक की बिजली की तारों को काटने का प्रयास भी किया लेकिन चोर जल्दबाजी में साथ लगते घर की बिजली की तार ही काट गए जिससे बैंक की लाइट न जा सकी और सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
घटना का पता सुबह तब चला जब स्थानीय लोगों ने बैंक के शटर खुले हुए देखे तो लोगों ने इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मौके वारदात पर फिंगर प्रिंट भी मौजूद पाए। उल्लेखनीय है कि बीते 2 दिन पहले भी इसी क्षेत्र से 2 कारों के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम व अंदर रखा अन्य सामान चोरी हो चुका है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अभी नाबालिग है। पुलिस उक्त युवक से मामले को लेकर अन्य युवकों के बारे में भी पता लगा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक का चेहरा सीसीटीवी में कैद होने के आधार पर पुलिस क्षेत्र में छानबीन कर रही थी। इसी आधार पर उक्त युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें