फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार सेंटर से लैपटॉप, सीसीटीवी और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। जिले के दियोली स्थित आधार सेंटर से चोर नकदी, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामग्री उड़ा कर ले गए हैं। चोरों ने वारदात को शनिवार रात को अंजाम दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सेंटर संचालक ने इस संबंध में बरमाणा पुलिस में शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार लोकमित्र केंद्र के संचालक अनमोल ने बताया कि वह केंद्र को शनिवार शाम को पांच बजे बंद कर अपने घर चला गया था। जब अगले दिन लौट कर आया तो देखा आधार केंद्र की खिड़की टूटी हुई है। इसके बाद उसने अंदर देखा तो पाया कि मौके पर लैपटॉप, दो यूपीएस, एक बैटरी, सीसीटीवी कैमरा गायब था। जब संचालक ने गल्ले में देखा तो वहां से भी करीब 8000 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। उन्होंने मौके पर पूरी छानबीन और चोरी हुए सामान की सूची तैयार कर पुलिस थाना बरमाणा में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर बरमाणा थाना पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि आधार सेंटर दियोली के संचालक की शिकायत बरमाणा थाना में आई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें