फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन हाउस में लगी आग, घास और नेट जली

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बैहना ब्राह्मणा के गांव बाला के प्रेम सिंह के घास के कोठे/टांडा और ग्रीन हाउस के रखे सामान के जलने के समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब दोपहर बाद यह आग लगी तब घर में कोई नहीं था लेकिन घर में मिस्त्री अवतार सिंह, सदा राम व श्याम लाल व किरपा राम अपने काम में लगे हुए थे। तभी उन्होंने धुआं उठता देखा तो वह आग बुझाने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग इतनी बढ़ गई थी कि टांडा घास की 250 बंद जल कर राख हो गए। इसके अलावा ग्रीन हाउस के नेट भी जलकर राख हो गए। प्रेम सिंह ने बताया कि इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग पर मिस्त्रियों व गांव के लोगों ने मिल कर काबू पा लिया था। प्रेम सिंह ने बताया कि आज हम भी घर पर नहीं थे जैसे ही हमें सूचना मिली हम तुरंत घर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घास टांडा के 250 बंद व ग्रीन हाउस के नेट जलकर राख हो गए जिनकी कीमत 1.5 लाख रुपये के लगभग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें