घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की पंचायत सेऊ के गांव भदरोग की महिला ने गांव के लोगों पर जबरन घर में घुस कर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला नीलम देवी पत्नी रूपलाल गांव भदरोग डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना घुमारवीं को शिकायत दी कि मंगलवार शाम को जब वह और इसका पति रूपलाल अपने बरामदे में बैठे थे तो उसी समय गांव के रामपाल पुत्र कर्म चंद और उसका लड़का बगू हाथ में हॉकी लेकर इनके बरामदे में आ धमके तथा हम दोनों के साथ मारपीट व गालीगलौज की। मारपीट के दौरान बड़ी मुश्किल से इनके चुंगल से बचे हैं। उन्होंने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस थाना घुमारवीं ने रामपाल व बगू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है तथा हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही हैं।