फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलकर पलटकर वॉल्वो बस से टकराया, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
गरामोड़ा में वॉल्वो बस से टकरा कर सड़क पर पल्टा बलकर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट के अंतर्गत गरामोड़ा के पास तड़के 4 बजे अनियंत्रित होकर एक बलकर पलट कर सामने से आ रही वॉल्वो बस के साथ टकरा गया है। इस सड़क दुर्घटना में बस का चालक व सवारियां बाल बाल बच गए हैं। जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक बलकर नंबर पीबी 12 क्यू 8581 का चालक कुलविंदर सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी गांव बिशनगढ़ जिला संगरूर पंजाब जो स्वारघाट की तरफ से कीरतपुर की तरफ बलकर लेकर जा रहा था। जब उक्त बलकर गरामोड़ा के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। कीरतपुर से स्वारघाट की तरफ को आ रही वॉल्वो बस से टकरा गया और बलकर सड़क पर ही पलट गया। इस कारण वॉल्वो बस के सामने के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि बलकर चालक कुलविंदर सिंह उपरोक्त की तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण बलकर उपरोक्त सड़क में पलट गया और दिल्ली से बिलासपुर की तरफ आ रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस नंबर एचपी 62-5375 के साथ पलटता हुआ जा टकराया है।
विज्ञापन

उक्त सड़क दुर्घटना में बलकर चालक कुलविंदर सिंह को काफी चोटें आई हैं जिसको उपचार के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया है। बस में बैठी किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि एचआरटीसी की वॉल्वो बस के सामने के हिस्से का फ्रंट शीशा टूट गया है और बस का काफी नुकसान हुआ है।
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्रीनयना देवी संजय शर्मा ने उपरोक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वारघाट पुलिस थाने में बलकर चालक कुलविंदर सिंह के विरुद्ध लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के जुर्म में आईपीसी की धारा 279, 337 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें