फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा निवारण केंद्र खुलने से युवाओं को मिलेगा नशे से छुटकारा : दिनेश

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर सुधार समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव राजेंद्र गौतम, प्रवक्ता मंजीत कौर, प्रेस सचिव तनुज सोनी एवं तमाम पदाधिकारियों ने बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा बिलासपुर में नशा निवारण केंद्र खोले जाने के निर्णय का स्वागत किया है। बिलासपुर में यह केंद्र जिला उपायुक्त की देखरेख में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि यह केंद्र बिलासपुर और श्री नयना देवी में खोले जाने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है। समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त तथा मुख्यमंत्री को नशा निवारण केंद्र बिलासपुर में खोलने का प्रस्ताव पेश किया था। कहा कि बिलासपुर का युवा वर्ग नशे के दलदल में फंस रहा है और नशा निवारण केंद्र बिलासपुर में खुल जाने से यहां के युवाओं को इस नर्क से निजात दिलाई जा सकेगी।
समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार ने उपायुक्त बिलासपुर को अपनी इस मांग को मानने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में जल्द ही नशा निवारण केंद्र खोला जाए। समिति ने जिला प्रशासन को आश्वासन दिया है कि उनकी संस्था जिला प्रशासन का इस पुनीत कार्य को करने के लिए हमेशा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें