फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं से निहारी सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ किलोमीटर बरठीं से निहारी सड़क लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व ठेकेदार की लेट लतीफी के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। लगभग 2017 से सड़क को पक्का करने का कार्य चल रहा है लेकिन अब कुछ माह से कार्य बंद हो चुका है और सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। बरठीं से निहारी मात्र 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पहले जहां 10 मिनट लगते थे वहीं अब एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर यात्रा कर रहे यात्रियों व वाहन चालकों राकेश महाजन, विवेक सांख्यान, संजय कुमार, पवन कुमार, कुलबीर सिंह, हसीन मोहम्मद, विरेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, विजय परासर, संदीप, सन्नी चंदेल, सर्वजीत सिंह, मस्त राम, सुशील गौतम, नितीश धीमान व जकारिया शाम सहित अन्य वाहन चालकों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या पैदा हुई है। सड़क पर पक्के तारकोल को हटाकर वीरिंग की जानी थी लेकिन वीरिंग की जगह वेट मिक्स डाला गया जिसमें मिट्टी की मात्रा ज्यादा है और यह 6 इंच मोटी डाली जानी थी जिसमें भी विभाग ने बडे़ पैमाने पर घोटाला किया है। इस कारण अब सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि चुनावों से पहले सरकारी नुमाइंदे बड़ी-बड़ी बातें करते आए हैं लेकिन जीतने के बाद धरातल पर कोई कार्य अमल में नहीं लाया जाता है।
लोगों ने बताया कि यह सड़क बरठीं शाहतलाई व हमीरपुर के लिए मुख्य सड़क है लेकिन सरकार के साथ-साथ विभाग भी आंखें मूंद कर बैठ गया है। विभाग को कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया लेकिन समस्या वैसी ही बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्दी ही सड़क को ठीक नहीं किया गया तो पूरी सड़क गड्ढों में तबदील हो जाएगी और वाहनों की आवाजाही बरठीं से वाया घुमारवीं हमीरपुर के लिए शुरू की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व विभाग की होगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है जिस कारण बरठीं, मौंही, कोटलू, डून, कल्लर, बद्वाघाट व निहारी के ग्रामीणों व यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क कच्ची होने के कारण जैसे ही उस पर वाहन गुजरता है वैसे ही सड़क धूल वाली हो जाती है और सड़क की सारी धूल लोगों की दुकानों व घरों में घुस रही है। सड़क पर पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि उक्त सड़क को जल्दी ठीक किया जाए अन्यथा वह मुख्यमंत्री से 1100 नंबर पर इसकी शिकायत करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उधर विभाग के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए वह सहायक अभियंता बरठीं व ठेकेदार से बात कर उचित कार्यवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें