फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चुराए एलईडी, बैग और अन्य सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के वीआईपी क्षेत्र चंगर सेक्टर में चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी घर से एलईडी सहित अन्य सामान उड़ा कर ले गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि चंगर सेक्टर से पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रजनीश गौतम ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह घर से बाहर था। जब वह घर लौट कर आया तो उसने देखा कि घर से एलईडी, एक बैग और हैडफोन आदि चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी चंगर सेक्टर में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी संलिप्त हो सकता है। सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि चोरी के मामले में पकड़ा गया युवक एक ग्रेड वन अधिकारी का बेटा है जो चंगर सेक्टर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी यशवंत ठाकुर ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें