फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खेतों में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कल्लर के पास एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए अपने बयान में दिनेश कुमार ने बताया कि जब वह अपने खेतों में खड़ा था तभी एक ट्रैक्टर उसके खेतों में सड़क से गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। जबकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने इस संबंध में चालक के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने भादंसं की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें