फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालनुखांगड़ में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाण(बिलासपुर)। बरमाणा के अंतर्गत सालनुखांगड़ में बरमाणा पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। अज्ञात व्यक्ति के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आई हुईं हैं। पुलिस उक्त व्यक्ति को अस्पताल उपचार के लिए लाई लेकिन व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। हालांकि अभी तक बरमाणा पुलिस को इस व्यक्ति के आवास स्थान का पता नहीं चल पाया है लेकिन उसकी बाजू पर विनोद अनीता नाम अंकित हुआ पड़ा है जिससे मालूम पड़ता है कि घायल व्यक्ति का नाम विनोद है।
विज्ञापन

घायल व्यक्ति को लेकर बरमाणा पुलिस आईजीएमसी शिमला चली गई है जहां उसका इलाज चला हुआ है लेकिन अभी तक घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में ही है। पुलिस को शक है कि यह काम किसी व्यक्ति ने निजी भेदभाव के चलते किया है। चोटें इतनी गंभीर है कि व्यक्ति अभी तक होश में नहीं आ पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल व्यक्ति के परिवार की खोज शुरू कर दी है। वहीं घायल का इलाज आईजीएमसी शिमला में चला हुआ है। पुलिस का कहना है कि जब तक व्यक्ति को होश नहीं आता कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। खबर की पुष्टि एएसपी भागमल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें