घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाने के तहत आने वाले घ्याणा में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि वह कैंसर रोग से ग्रस्त थी। वह अपनी क्यारी में खड़ी थी जो उसने किसी से खरीदी थी। इसी दौरान उससे कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कांता देवी पत्नी ईश्वरदास गांव घ्याणा डाकघर मोरसिंगी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर 57 साल ने शिकायत पत्र में कहा है कि वह अपनी क्यारी में खड़ी थी क्योंकि वह जमीन मेरे नाम पर है जो मैंने सोनू पत्नी बलवीर से अरसा दो ढाई साल पहले खरीद रखी थी।
इसी दौरान सुरजीत पुत्र प्रकाश, पूजा पत्नी सुरजीत सिंह, पिंकी पत्नी विशाल, पूजा पत्नी पवन, पवन कुमार पुत्र तुलसीराम अन्य व्यक्ति जो घ्याणा गांव के हैं ने मुझे गालीगलौज व गंदी गंदी मां बहन की गालियां दीं। इसी दौरान पिंकी ने छाते से मुझे मारा मेरे बाल नोचे तथा नीचे गिरा दिया। कुछ व्यक्तियों ने पत्थरों से मुझे मारा जिससे मुझे गुम चोट लगी है। मैं कैंसर की मरीज हूं तथा मैं अपना मेडिकल नहीं करवाना चाहती हूं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि है।