फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खनन माफिया पर की सर्जिकल स्ट्राइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। खनन माफिया पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी सर्जिकल स्ट्राइक करना शुरू कर दी है। रात्रि करीब दस बजे ग्रामीणों ने खनन माफियाओं से लोहा लेते हुए टिप्पर, ट्रैक्टर व खनन में प्रयोग हो रही जेसीबी को रोककर चालान करवा दिए। उल्लेखनीय है कि सीर खड्ड पर हो रहे लगातार खनन के बाद भी सरकारी अमले द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई न करने पर अब ग्रामीणों ने स्वयं माफिया पर हल्ला बोलने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला के विकास खंड झंडूता की सुन्हाणी सीर खड्ड में जोरों से जेसीबी के माध्यम से खनन माफिया रेता, बजरी व पत्थर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार की ओर से इन खड्डों के जल स्तर को नीचा जाते देख रेता बजरी व पत्थरों के उठाने पर पाबंदी लगाई है लेकिन खनन माफिया सरकार को ठेंगा दिखाते हुए लाखों का खनन कर मोटा मुनाफा कमाने में जुटा है। वहीं सरकार को लाखों का चूना भी लगाया जा रहा है।
हाल ही में खनन विभाग ने खड्डों की ओर जाने वाले रास्तों को जेसीबी के माध्यम से बंद करवा दिया था लेकिन खनन माफियाओं ने उन रास्तों को खोल कर खड्डों में जाने का रास्ता साफ कर दिया है। गत रात्रि भी सुन्हाणी खड्ड में लगे चार टिप्पर, लगभग दस ट्रैक्टर व जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा था और ग्रामीणों ने उनको रोककर प्रशासन को खबर की।
विज्ञापन

प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर खनन करने पर टिप्पर का 10000 चालान काट कर कार्र्रवाई अमल में लाई बाकि गाड़ियां भनक लगते ही वहां से भाग निकलीं। सर्जिकल स्ट्राइक में मुख्य रूप से सुन्हाणी के दिनेश कौशल और संजीव राणा सहित अन्य युवा शामिल थे। मौके पर उपमंडलाधिकारी झंडूता विकाश शर्मा के नेतृत्व में झंडूता और तलाई पुलिस के कर्मियों ने दस हजार का चालान कर उन पर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी झंडूता प्रीतम चंद ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी जेसीबी सहित अन्य गाड़ियों का 28000 का चालान किया है।
उपमंडलाधिकारी झंडूता विकाश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खनन रोकने के लिए वह पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं ऐसे लोगों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें