फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी बरमाणा ने फिर की ब्लास्टिंग, गोशाला गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पंजगाईं के कुनणु गांव में वीरवार दोपहर 3 बजे के करीब एसीसी कंपनी द्वारा की जा रही भारी ब्लास्टिंग से एक गोशाला गिर गई जिससे पीड़ित तोता राम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गौर रहे कि उक्त क्षेत्र में एसीसी की नियमों को ताक पर रख कर की जा रही ब्लास्टिंग के कारण करीब पांच गांव के लोगों के घरों में दरारें आ चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी प्रशासन और सरकार बेखबर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एसीसी द्वारा भारी ब्लास्टिंग लगातार जारी है। गांव के कई और घरों में भी भारी ब्लास्टिंग के कारण दरारें हैं लेकिन जिला प्रशासन और सरकार दोनों ही लोगों की इस बड़ी समस्या से हमेशा कन्नी काटते रहे हैं।
एसीसी उद्योग के माइनिंग एरिया से कुछ ही दूरी पर बसे गांव कुनणु के निवासी मौत के खौफ में जीने को मजबूर हैं। एक ओर बरसात और दूसरे एसीसी कंपनी द्वारा की जा रही भारी ब्लास्टिंग ने लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि वो ऐसे हालात में जाएं तो जाएं कहां।
विज्ञापन

पिछले 2 दिन से हो रही भारी ब्लास्टिंग में ग्रामीण तोता राम की पशु शाला ढह गई। ग्रामीण का कहना है की ब्लास्टिंग की वजह से पहले इसमें दरारें थीं जोकि डेढ़ वर्ष पूर्व एडीएम की अध्यक्षता में स्पॉट विजिट पर गई टीम ने भी देखी थीं लेकिन वीरवार को भारी ब्लास्टिंग के तुरंत बाद यह गिर गईं।
हालांकि पशुओं को बाहर बांधा गया था जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं बीडीसी भुवनेश गौतम, वार्ड मेंबर सुनील गौतम, एसीसी प्रभावित एवं विस्थापित सभा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, भरत भूषण गौतम, नरोत्तम दत्त शास्त्री सहित ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन और सरकार कंपनी के आगे इतनी लाचार है कि सब कुछ देखते हुए भी अनदेखा कर रही है। एसीसी की भारी ब्लास्टिंग से लोगों के गिरते हुए घरों में कहीं किसी की जान न चली जाए। घरों में ब्लास्टिंग से दरारें तो पहले ही हैं ऊपर से लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग से कई घर टूटने की कगार पर हैं।
इधर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रभावित को मुआवजा देने के लिए प्रशासन को आदेश दिए जाएंगे। वहीं अन्य गांव की समस्या का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें