दूसरे दिन हमीरपुर ने बनाई 100 रन की बढ़त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू मैदान में अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हमीरपुर ने 100 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन किन्नौर की पहली पारी 243 रन पर सिमट गई।
दिन का खेल खत्म होने तक हमीरपुर ने दो विकेट होकर 55 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन किन्नौर ने अपनी पहली पारी शुरू की। किन्नौर की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 29 रन के स्कोर पर आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद शुभम और अक्षय ने पारी को संभाला और दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। शुभम ने 60 और अक्षय ने 50 रन का योगदान दिया। राकेश ने 71 की पारी खेली। किन्नौर की पहली पारी 243 रन पर खत्म हुई। हमीरपुर की ओर से प्रिंस ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किए। दिन का खेल खत्म होने तक हमीरपुर ने दो विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं। हमीरपुर की ओर से अतुल जसवाल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।