फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रूट छोड़ फोरलेन से चलने वाली बसों पर सख्ती, आरटीओ ने जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटैहला पंचायत की शिकायत पर कार्रवाई, प्रधान बोलीं, केवल नोटिस नहीं, नियम तोड़ने वालों के परमिट रद्द हों
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र में निर्धारित रूटों को छोड़कर फोरलेन से बसें चलाने के मामले में परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत कुटैहला की शिकायत पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बिलासपुर ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के संबंधित डिपुओं के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुटैहला की प्रधान कमला देवी ने कहा कि क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था की समस्या से आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया, जिसके बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि नोटिस उन सभी बस ऑपरेटरों को जारी किए गए हैं जो अपने निर्धारित रूटों का पालन करने के बजाय फोरलेन से बसों का संचालन कर रहे हैं। कार्रवाई के दायरे में निजी और सरकारी बसों के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा की बसें भी शामिल हैं। प्रधान कमला देवी ने कहा कि केवल नोटिस जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। नियमों की अनदेखी करने वाली बसों को तत्काल जब्त किया जाए, उनके रूट परमिट रद्द किए जाएं और भारी जुर्माना लगाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी बस ऑपरेटर यात्रियों के अधिकारों की अनदेखी न कर सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुटैहला जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर पूरी गंभीरता से लड़ाई लड़ रही है। जब तक परिवहन व्यवस्था में सुधार नहीं होता और दोषी बस ऑपरेटरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक पंचायत अपना प्रयास जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें