बिलासपुर। सर्दी में जिले के कोविड केयर केंद्रों में इलेक्ट्रिक कैटल, गीजर और हीटर की सुविधा मिलेगी। इन केंद्रों में योग सेशन और आरामदेह म्यूजिक का भी प्रबंध होगा ताकि कोविड संक्रमित मानसिक रूप से स्वास्थ्य स्वस्थ रहें। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में दी गई। हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को कोविड-19 से निपटने के लिए व्यक्तिगत रुचि के साथ काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कोविड केयर केंद्रों में अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिले में कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर, इम्यूनिटी बूस्टर इत्यादि पर्याप्त मात्रा में समय-समय पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को आदेश दिए कि पुलिस विभाग के कोरोना योद्धाओं के ठहरने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए सहयोग दें। जिले में चल रहे निजी अस्पतालों में डॉक्टर, बेड, एंबुलेंस, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता का डाटा तैयार करें। उन्होंने सीएमओ को भी निर्देश दिए कि वे 17 सितंबर तक वेंटिलेटर का प्रयोग करने के बारे में प्रशिक्षण देना करवाना सुनिश्चित करें। जो लोग गृह संगरोध में हैं उनके घरों के बाहर बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें और लोगों को प्रचार सामग्री से भी जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 39 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डॉ. अनंत राम को कोविड केयर केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कोविड केयर केंद्रों में मरीजों के लिए पूर्ण एहतियात बरती जा रही। उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए ककि वे प्रतिदिन मरीजों को काढ़ा पिलाएं ताकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि कोरोना योद्धाओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाना सुनिश्चित करें।