फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और जान से मारने की धमकियां दीं, तीन केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। अलग-अलग पंचायतों से मारपीट, लड़ाई-झगड़े और जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पंतेहड़ा गांव के प्रीतम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ लोग जेसीबी लेकर आए और उनके शौचालय और बाथरूम को तोड़ दिया। इसी दौरान उसे और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने धारा 447, 427, 341, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोंखर गांव के पंजू राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी जमीन में काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 447, 504, 506 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में पडयालग गांव के रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कुछ लोगों ने उसके घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। दूसरी तरफ पडयालग गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह रास्ते से जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। महिला के मुताबिक उसे मारपीट में चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने तीनों मामलों में मेडिकल करवा कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें