फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दस वर्ष से लापता युवक को अदालत ने मृत घोषित किया, मां को कानूनी वारिस माना

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं अदालत ने सुनाया फैसला, 2016 में घर से लापता हुआ था युवक
विज्ञापन

बेटे की चल-अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मिलेगा अधिकार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दस वर्ष से लापता बेटे की तलाश कर रही मां को आखिरकार अदालत से कानूनी राहत मिली है। घुमारवीं के गांव गतोल निवासी युवक को सिविल जज कोर्ट नंबर तीन ने नागरिक रूप से मृत घोषित कर दिया है। साथ ही उसकी मां को बेटे का प्रथम श्रेणी का कानूनी वारिस और कानूनी प्रतिनिधि भी घोषित किया है। 17 नवंबर को सुनाए गए फैसले के बाद अब मां बेटे की चल-अचल संपत्ति और अन्य कानूनी मामलों से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेगी।
मामले के अनुसार गांव गतोल निवासी युवक चार फरवरी 2016 को लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 25 मार्च 2016 को पुलिस थाना घुमारवीं में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। लापता होने के समय युवक अविवाहित था। करीब दस साल बीतने के बाद भी न तो उसका कोई सुराग मिला और न ही शव बरामद हुआ। इसके बाद मां ने अदालत में याचिका दायर कर बेटे को मृत घोषित करने और स्वयं को उसका कानूनी वारिस बनाने की मांग की।
विज्ञापन

अदालत ने समाचार पत्र के माध्यम से आम जनता को नोटिस जारी किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति पक्ष रखने के लिए पेश नहीं हुआ। इसके बाद एकतरफा सुनवाई की गई। मां ने अदालत में बयान दर्ज करवाकर बेटे के लापता होने और उसकी तलाश के प्रयासों की जानकारी दी। पुलिस थाना घुमारवीं के मुख्य आरक्षी ने भी गवाही दी कि युवक की गुमशुदगी दर्ज है और आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

अदालत में गुमशुदगी की रिपोर्ट, परिवार रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए। अदालत ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 108 के तहत सात वर्ष से अधिक समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने के आधार पर मृत्यु की उपधारणा को लागू माना। इन तथ्यों के आधार पर युवक को नागरिक रूप से मृत घोषित कर उसकी मां को प्रथम श्रेणी का कानूनी वारिस और कानूनी प्रतिनिधि घोषित किया गया। अदालत ने याचिका मंजूर करते हुए कोई हर्जाना देने का आदेश नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें