बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद महिला टीजीटी को स्कूल में ज्वाइनिंग मिल गई है। राजनीतिक दबाव के महिला अध्यापिका का तबादला रद्द कर दिया गया था। महिला अध्यापिका ने कोर्ट के आदेश मिलते ही स्कूल में ज्वाइन कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं के चुवाड़ी स्कूल के लिए एक महिला अध्यापिका का तबादला सोलन से हुआ। जब वह चुवाड़ी स्कूल में ज्वाइनिंग करने के लिए पहुंची तो मुख्य अध्यापक ज्वाइनिंग देने से आनाकानी करने लगे। महिला टीचर को काफी समय तक वहां बैठाकर रखा गया। बताया जा रहा है कि यह सब राजनीतिक दबाव के चलते किया जा रहा था। इसी दौरान महिला टीचर के तबादला आदेशों को शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने रद्द कर दिया। महिला ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के इस रवैये पर अपमानित महसूस किया। महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने महिला अध्यापक के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके बाद महिला अध्यापक ने चुवाड़ी स्कूल में ज्वाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का तबादला रोकने में राजनीति से जुड़े लोगों की भूमिका थी।