फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-मटौर राजमार्ग की खस्ताहाल का जायजा लेने को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश शर्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के शिमला ऑफिस में क्षेत्रीय प्रमुख हेड गुरु सेवक सांगा से मिले थे। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग की चमाकड़ी पुल से लेकर ब्रह्मपुखर और ब्रह्मपुखर से घागस तक खस्ताहालत से अवगत करवाया था।
विज्ञापन

मंच ने ब्लाइंड और तंग मोड़ की पहचान कर सूची बनाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की मांग की थी। जिस पर रीजनल हेड ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें डिप्टी रीजनल एवं रोड सेफ्टी अधिकारी स्वामी की अध्यक्षता में दो अन्य तकनीकी विशेषज्ञ इंजीनियरों को शामिल किया गया है। आश्वासन दिया है कि जल्द ही कमेटी सड़क का निरीक्षण करेगी। रजनीश शर्मा ने कहा कि करीब 60 साल पहले बने चमाकड़ी पुल को तुरंत चौड़ा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। चमाकड़ी पुल से लेकर ब्रह्मपुखर तक बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। उक्त राजमार्ग पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी मिट्टी डालकर लोगों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है। इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें