फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चल रही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, लोग खुश : आलोक

Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पहुंचे बिलासपुर
विज्ञापन

-बोले, भाजपा की तानाशाही से विपक्ष को लाना पड़ा अविश्वास प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही है। लोग इस सरकार से खुश हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार लोगों के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रही है।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद का जो सत्र अभी गया है, उसे केंद्र सरकार ने नहीं चलने दिया। यह भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि उपराष्ट्रपति और सभापति भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष संसद में हंगामा करता है और 267 में नोटिस दिया। इस तानाशाही के चलते विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने गैर मुद्दों को मुद्दा बनाने का रिवाज शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। इसके लिए पूरा तंत्र कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी संस्थाओं को मृत कर दिया गया है। व्यक्ति विशेष के लिए यह लोग अपने ही बनाए कानूनों को तोड़ रहे हैं। न्यायालय के आदेशों को यह सरकार नहीं मानती है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, संदीप सांख्यान और धीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें