फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो प्रॉफिट नो लॉस पर 210 रूट पर चल रही निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। हमीरपुर डिवीजन के देहरा, ऊना, नालागढ़, हमीरपुर और बिलासपुर डिपो से हिमाचल पथ परिवहन निगम पिछले 10 दिनों से बिना लाभ के 210 रूटों पर बसें चला रहा है।
विज्ञापन

निगम के डीएम अवतार सिंह कंवर के अनुसार लोगों की सहूलियत के लिए लगातार रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 तारीख से बसें चल रही हैं। पहले करीब 160 रूट निगम ने चलाए थे, लेकिन लोगों की मांग के अनुसार अब रूट बढ़ाए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों सहित हमीरपुर-शिमला, बिलासपुर-मंडी, जाहु-कीरतपुर, हमीरपुर-ऊना आदि शहरों के लिए भी बसें चलाई गई हैं। अब करीब 210 रूटों पर लगातार बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बिना लाभ-हानि के बसें चल रही हैं। जितना खर्च डीजल में हो रहा है, उतनी ही आमदन सवारियों के किराये से हो रही है। डीएम ने बताया कि 50 प्रतिशत सवारियां ही बसों में बैठाई जा रही हैं। इस कारण अभी निगम को किसी प्रकार का लाभ नहीं हो रहा है। निगम लोगों को सहूलियत देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आफिस के लिए आने और जाने वाले कर्मचारियों को सहूलियत हो इस हिसाब से भी समय तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसों में सवारियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें