फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 35 फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दूसरे चरण में जिले में कुल 2045 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में पहले चरण की दूसरी डोज कुल 512 लोगों को दी गई। वहीं वीरवार को जिला भर में कुल 35 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्रिम पंक्ति में आने वाले कर्मचारियों, कोरोना योद्धाओं जिसमें पुलिसकर्मी, होमगार्ड, शहरी निकायों, पंचायती राज विभाग के कर्मियों, राजस्व विभाग, मिलिट्री तथा पैरामिलिट्री फोर्स में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग 86 प्रतिशत लोगों को टीके लगा चुका है। पहले चरण के टीकाकरण के दौरान किसी तरह का कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन को लेकर लोगों को कतई भी संदेह नहीं करना चाहिए, यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए आगे आएंगे।
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की एक डोज लगवाने के बाद 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगाई जाती है और उसके बाद 14 दिन शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में लगा देता है। दोनों टीके लगाने के 14 दिनों के बाद शरीर पर कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं होगा या बेहद कम होगा। मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि टीका चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें