फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3953 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना की वैक्सीन लगवाता वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को 3953 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष के 230 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में तीसरे चरण में अब तक 20,847 वरिष्ठ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 45 से 59 वर्ष के 697 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में सभी नागरिक चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टीकाकरण हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार और कुछ चुनिंदा उपस्वास्थ्य केंद्रों में वीरवार को कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह मामूली और शरीर में दर्द होने जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को टीका लगाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा जाता है। घर जाने से पहले हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें