शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने चाय की दुकान से अवैध शराब की सात बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार रात तलाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाजार में चाय की दुकान में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब की पांच बोतलें और रम की 2 बोतलें मिलीं। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में ले लिया है। उधर, घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।