सब स्टेशन सुन्हानी में वैक्सीन लगवाता वरिष्ठ नागरिक।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में अब तक 9364 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष के 273 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में नागरिक चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टीकाकरण किया जा रहा है। अब प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मंगलवार से टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 9364 लोगों को अब तक टीके लग चुके हैं। बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष के 273 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पहला टीका लगाने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाता है। अब तक किसी को भी टीका लगाने से जिले में कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ है। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह और शरीर में दर्द होने जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को टीका लगाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखते हैं। घर जाने से पहले मरीज को एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाता है।