फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 44 वरिष्ठ नागरिकों को लगी कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाते वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में मंगलवार को 44 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में 10 मार्च को नागरिक चिकित्सालय बरठीं, मार्कंडेय, घुमारवीं, घवांडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी, हरलोग, झंडूता, पंजगाईं, तलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष के वे लोग जिन्हें कोई बीमारी है उनको कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। मंगलवार को जिले के 44 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीनेशन लगाई गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 1122 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 45 से 59 वर्ष के 12 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें